Ad 1
Ad 2
Ad 3

वतन लौटने पर 160 हाजियों के पहले काफिला का किया इस्तकबाल

ताहिर कमाल सिद्दीकी | इंदौर

दुनिया के हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी ज़िंदगी में एक बार हज ज़रुर करे, जो इस्लाम में फ़र्ज़ यानी अनिवार्य भी है। हज का फर्ज अदा कर 160 हाजियों का पहला काफिला अपने वतन हिंदुस्तान वापस लौटा। वापसी पर हाजियों के इस्तक़बाल (स्वागत) के लिए हजारों की तादाद में लोग देवी अहिल्या होलकर एयरपोर्ट पर पहुंचे। हज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रफत वारसी ने सभी हजयात्रियों को हज की मुबारकबाद का सन्देश भी भेजा। इंदौर एयरपोर्ट पर जिला हज कमेटी के जिला अध्यक्ष राशिद शेख के नेतृत्व में सभी हाजियों हरफूल से अगवानी कर इस्तकबाल किया गया।

जिला अध्यक्ष राशिद शेख हज पर्यवेक्षक सद्दाम पठान उपाध्यक्ष सूफी आरिफ भाई, हैदर अली महूवाला, शाहिद साबरी, अनवर देहलवी, नौशाद भाई, हुसैन खान, रिजवान भारती, भैय्या शेख, जावेद क़ुरैशी, उबेद खान, नवेद कुरैशी, जुनैद अली व अन्य पदाधिकारियों ने अपने हाथों से हाजियों को जमजम का तोहफा पेश करते हुए उन्हें हज की मुबारकबाद दी। हाजियों के आगमन से पहले जिला अध्यक्ष राशिद शेख और पर्यवेक्षक सद्दाम पठान ने अधिकारियों के साथ व्यवस्था की जानकारी ली।

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1