Ad 1
Ad 2
Ad 3

स्पॉटोन इंग्लिश अकैडमी पर विद्यार्थियों ने फातिमा शेख को किया याद

अकोला शहर की प्रख्यात इंग्लिश स्पीकिंग तथा परसनालिटी डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट स्पॉटोन इंग्लिश अकैडमी पर पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख को य्याद किया गया। इस समय जनलोकशाही संगठन के अध्यक्ष सैय्यद नासिर, स्पॉटोन के इंजीनियर शोएब अली, प्रा नसिया सुल्ताना, इंजीनियर अवेस सिद्दीकी उपस्थित थे। इस समय सैय्यद नासिर ने विद्यार्थियों को फातिमा शेख की कुर्बानियों के संदर्भ में बताया तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया, प्रा शोएब अली तथा प्रा नसिया सुल्ताना ने बताया महिलाओं के जीवन मे शिक्षा का बहुत ज्यादा महत्व है एक लड़का अगर शिक्षित होता है तो एक फैमिली शिक्षित हो जाती है लेकिन एक लड़की के शिक्षित होने से पूरा खानदान शिक्षित होता है। विद्यार्थियों ने इस समय प्रतिज्ञा भी ली कह वे फातिमा शेख तथा सावित्री बाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देगें

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment