Ad 1
Ad 2
Ad 3
बॉलीवुड / 2024-10-14 00:00:00

धार रोड स्थित विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल पहुंची अभिनेत्री सारिका दीक्षित |

ताहिर कमाल सिद्दीकी - इंदौर। 

          शहर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जब अभिनेत्री सारिका दीक्षित पहुंची तो हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखा। स्वयं सिद्ध मदर्स क्लब के तहत नवरंग गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि अभिनेत्री सारिका दीक्षित ने डांडिया किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

          कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्य श्रीमती गीता तनेजा, उप प्राचार्य श्रीमती नीता देशमुख ने किया। कार्यक्रम में गरबा नृत्य प्रतियोगिता और कई प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें सारिका दीक्षित ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। स्कूल के 'नवरंग गरबा' महोत्सव ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम की सफलता ने सभी को एकजुट किया और स्कूल की सामाजिक जिम्मेदारी को भी प्रदर्शित किया।

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment