Ad 1
Ad 2
Ad 3

त्रिलोकपुरी में संघ के स्वयंसेवकों का जुलूस |

महेश ढौंडियाल - दिल्ली।

आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी शहर में जुलूस निकाला। विजयादशमी पर्व के अवसर पर संघ कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन भी किया।

श्री जिला प्रचारक चिमानिया जी मुख्य अतिथि रहे।

रविवार की सुबह त्रिलोकपुरी सेंट्रल पार्क 23 ब्लॉक से संघ के सदस्यों ने विजयादशमी पर जुलूस निकाला। यह जुलूस पूरी त्रिलोकपुरी कॉलोनी से होते हुए 23 ब्लॉक सेंटर पार्क में समाप्त हुआ। यहां संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। त्रिलोकपुरी शहर स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की तरह ही ब्लॉक स्तर पर भी जुलूस कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में संघ की स्थापना की थी, इसलिए इस दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment