Ad 1
Ad 2
Ad 3

सावन के तीसरी सोमवारी अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़।

आत्मानंद सिंह – लखीसराय

सावन के तीसरी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मे जलाभिषेक को लेकर श्रद्वालुओं की भाड़ी-भीड़ उमड़ पड़ी है। सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा हैं‌। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है। मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया। सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी। पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक थे।

हजारो की तादाद में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गयी है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्वालुओं को कोई परेशानी ना हो।

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment